फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के मैदान पर उतरेगा सूरज

Sat, 26 Oct 2013 02:18 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए 13 नवंबर का दिन बेहद खास होगा।
विज्ञापन


रोजाना सूरज को दूर से देखने वाले स्टूडेंट्स उस दिन सूरज को बेहद नजदीक से देख सकेंगे।

कॉलेज के मैदान पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की मदद से बड़ी दूरबीन लगाई जाएगी।

बड़ी दुरबीन लगाई जाएगी। जिससे कि बच्चे सूरज पर घट रही एक-एक गतिविधि को देख पाएंगे।

कॉलेज के प्रिंसिपल फादर ज्वाय थॉमस ने बताया कि 13 नवंबर को कॉलेज में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

स्टूडेंट्स की कम अटेंडेंस पर जाएगी स्कूली की मान्यता

प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स द्वारा गीत-संगीत, इतिहास, भूगोल, विज्ञान आदि पर बनाए गए मॉडलों का प्रदर्शन किया जाएगा। कक्षा छह से 12 तक के स्टूडेंट्स प्रदर्शनी की तैयारी में अभी से लगे हुए हैं।

प्रदर्शनी में बच्चे अपने द्वारा बनाए गए वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन भी करेंगे। प्रदर्शनी देखने के लिए आसपास के सभी कॉलेजों को आमंत्रित किया गया है।

गेम्स टीचर पीआर पांडेय के अनुसार सूरज के बारे में जानने के लिए लोगों विशेषकर बच्चों में काफी जिज्ञासा होती है। आग का गोला होने के कारण नंगी आंखों से सूरज को देखना मुमकिन नहीं होता है।
विज्ञापन


इसलिए कॉलेज ने विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी विभाग से संपर्क किया है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि उस दिन कॉलेज के मैदान पर दूरबीन लगाई जाएगी। जिससे स्टूडेंट्स सूरज को काफी नजदीक से देख पाएंगे।

एनसीसी की तीनों विंग की होगी प्रदर्शनी
मोंटफोर्ट राजधानी का एकमात्र ऐसा कॉलेज है जहां एनसीसी की आर्मी, नेवल और एयर तीनों विंग हैं। 13 नवंबर को कॉलेज में होने वाली प्रदर्शनी में तीनों विंग के अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान एनसीसी के अधिकारियों की देखरेख में स्टूडेंट्स को एयरक्राफ्ट का मॉडल उड़ाने का मौका मिलेगा। नेवल विंग प्रदर्शनी में जलपोत और आर्मी विंग हथियारों का प्रदर्शन करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें