फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीएस में 78 प्रतिशत से कम पर दाखिला नहीं मिलेगा

Tue, 30 Jul 2013 07:47 PM IST
देहरादून/आफताब अजमत
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के डीबीएस पीजी कालेज इस वर्ष छात्रों को मेरिट की सूची से गुजर कर कक्षाओं में प्रवेश मिलेगा। मेरिट सूची जारी होने से कई छात्र इस वर्ष प्रवेश लेने से वंचित भी रह सकते हैं।
विज्ञापन


डीबीएस पीजी कालेज में दोपहर तीन बजे के बाद बीएससी प्रथम वर्ष की मेरिट सूची जारी कर दी गई। सीटों की तादाद बढ़ जाने के बावजूद मेरिट सूची में 78.2 प्रतिशत तक कटऑफ रही।

डीबीएस कालेज में मेरिट जारी
इससे कम प्रतिशत वाले कुछ छात्रों को वेटिंग लिस्ट में जगह तो दी गई लेकिन उनका दाखिला होगा, इस पर संशय ही नजर आ रहा है। डीबीएस कालेज में मंगलवार को मेरिट जारी हो गई।
विज्ञापन


कालेज प्रशासन के मुताबिक वेटिंग लिस्ट को छोड़कर मुख्य मेरिट के लिए केवल तीन दिन का वक्त दिया है। छात्र को एडमिशन के दिन ही बैंक में फीस जमा करानी होगी।

कालेज प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर 31 जुलाई, एक अगस्त और दो अगस्त को दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद चार अगस्त से प्रथम वेटिंग लिस्ट के तहत बची सीटों पर दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। छात्रों को सलाह दी गई है कि वह सभी मूल प्रमाण पत्र भी दाखिले के वक्त साथ रखें।

इंतजार में हुई तकरार
डीबीएस पीजी कालेज में उस वक्त अचानक हालात बिगड़ गए जब एबीवीपी से जुड़ा एक छात्र फॉर्म लेकर उस कक्ष में पहुंच गया, जहां मेरिट सूची तैयार की जा रही थी।

एनएसयूआई के छात्रों का कहना था कि यह छात्र मेरिट जारी होने से पहले ही प्रथम वर्ष का दाखिला कराने गया है। विवाद बढ़ता देख प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह महज अफवाह है। बिना मेरिट के दाखिला होना संभव ही नहीं है।

अर्से बाद बनाई गई मेरिट
कालेज प्राचार्य डा. ओपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अभी तक एक कटऑफ तय कर दी जाती थी। इस बार दस वर्ष से अधिक समय बाद मेरिट सूची तैयार की गई है। इस दौरान कालेज में नए कर्मचारी आ जाने के बाद मेरिट सूची तैयार करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा।

एक नजर मेरिट लिस्ट परः

बीएससी पीसीएम (फिजिक्स, कैमिस्ट्री, मैथ्स, सीटें-420)
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम सामान्य 97.6 78.2 सामान्य वेटिंग - 76.4 एससी 77.2 48.8 एसटी 76 67.2 एसटी वेटिंग - 61.6 ओबीसी 78 60.2 ओबीसी वेटिंग - 48.8 अन्य राज्य 95.4 78.4 अन्य राज्य वेटिंग 77.8 70
बीएससी सीबीजेड (कैमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, सीटें- 280)
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम सामान्य 94 70.4 सामान्य वेटिंग 70.4 67.4 एससी 70.4 50.6 एसटी 70.4 62 एसटी वेटिंग 59 52.8 ओबीसी 70.4 59.8 ओबीसी वेटिंग 59.8 53.2 अन्य राज्य 80 70.6 अन्य राज्य वेटिंग 69.4 65.2
बीएससी पीएमजी (फिजिक्स, मैथ्स, ज्योग्राफी, सीटें-100)
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम सामान्य 90.8 72.2 सामान्य वेटिंग 72.2 70 एससी 66.8 50.8 एसटी 68.8 63.2 एसटी वेटिंग 61 60.2 ओबीसी 71.6 61 अन्य राज्य 81.4 69.8
बीएससी पीएमडी (फिजिक्स, मैथ्स, डिफेंस, सीटें-100)
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम सामान्य 91 72.6 सामान्य वेटिंग 72.2 70.2 एससी 60.4 52.4 एसटी 59 54.4 ओबीसी 59.6 55.2 अन्य राज्य 95.4 -
बीएससी पीएमजीआर (फिजिक्स, मैथ्स, ज्योग्राफी, सीटें-10)
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम सामान्य 81 70.8 सामान्य वेटिंग 70.4 70.2 ओबीसी 69.4 -
बीएससी बीजेडजी (बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी, सीटें-70)
श्रेणी अधिकतम न्यूनतम सामान्य 93.4 57.6 सामान्य वेटिंग 57.2 52.8 एससी 55.2 54.4 ओबीसी 54.6 - अन्य राज्य 61 -
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें