एलयू के टैगोर पुस्तकालय में स्टूडेंट अब कैमरे की निगरानी में पढ़ाई करेंगे। करीब 48 सीसीटीवी कैमरे पूरे पुस्तकालय में लगेंगे। एलयू के टैगोर पुस्तकालय में करीब 5.50 लाख किताबें हैं।
अभी तक टैगोर पुस्तकालय में किताबों की मिसिंग का जो आंकड़ा है वह करीब एक लाख के लगभग है। इसके अलावा स्टूडेंट किताबों के पन्ने भी फाड़कर उसे बर्बाद कर देते हैं।
ऐसे में सीसीटीवी कैमरे को लगाया जाना बहुत जरूरी है। इस संबंध में टैगोर पुस्तकालय के ऑनरेरी लाइब्रेरियन प्रो. अरूप चक्रवर्ती का कहना है कि टैगोर लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरा लगाना जरूरी है।
एलयू कुलपति को सीसीटीवी कैमरे पुस्तकालय में लगाने का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम जल्द शुरू हो सकेगा। वहीं दूसरी ओर, एलयू में बीते तीन दिनों से 12 घंटे लाइब्रेरी नहीं खुल पा रही है।
विवि में पेड़ों की छंटाई होने के कारण बिजली बंद करनी पड़ रही है। ऐसे में शाम पांच बजे के बाद लाइब्रेरी खोलना संभव नहीं हो पा रहा है।