फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का शंखनाद

Thu, 20 Aug 2015 11:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न संगठनों की खींचतान के बीच देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का शंखनाद हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजय सक्सेना ने चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए आचार संहिता लागू कर दी है।
विज्ञापन


कॉलेज में 27 अगस्त को छात्र संघ चुनाव होगा, जबकि रक्षाबंधन की वजह से दो दिन बाद 30 अगस्त को मतगणना होगी। इस बीच एसपी सिटी अजय सिंह ने छात्र संगठनों के साथ बैठक करते हुए चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

डीएवी कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी और प्राचार्य की उपस्थिति में एसपी सिटी अजय सिंह ने सभी छात्र संगठनों की बैठक बुलाई। बैठक में व्यापारियों ने तर्क रखा कि अगर 27 को चुनाव और अगले दिन मतगणना हुई तो रक्षाबंधन पर उनका व्यापार चौपट हो जाएगा, लिहाजा मतगणना की तिथि आगे बढ़ाई जाए।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने भी इस राय पर सहमति जताई। इसके बाद तय हुआ कि 27 को चुनाव के बाद 30 अगस्त को मतगणना होगी। इस बीच एसपी सिटी ने छात्र संगठनों को चेताया है कि अगर वह शांतिपूर्ण चुनाव कराएंगे तो पुलिस उनके बीच नहीं आएगी, लेकिन अगर किसी ने गड़बड़ की तो बख्शे नहीं जाएंगे।

बैठक में डीएवी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन, चीफ प्रॉक्टर डॉ. सत्यव्रत त्यागी, मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजय सक्सेना, शिक्षक संघ के सचिव डॉ. मनोज जादों, मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक श्रीवास्तव सहित एबीवीपी, एनएसयूआई, आर्यन, विकास ग्रुप सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कॉलेज में जुलूस किया प्रतिबंधित
डीएवी कॉलेज में जुलूस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी ने आचार संहिता लागू करते हुए साफ किया कि कॉलेज परिसर में जुलूस प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी छात्र संगठन या प्रत्याशी जुलूस नहीं निकाल पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर किसी भी छात्र ने शांतिपूर्ण माहौल में व्यवधान पैदा करने की संबंधित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।

यह होगा चुनाव कार्यक्रम
नामांकन पत्र बिक्री : 20 अगस्त से 22 अगस्त की दोपहर 12:45 बजे तक
नामांकन : 21 अगस्त से 22 अगस्त की दोपहर एक बजे तक
नामांकन सूची का प्रकाशन और आपत्तियों की प्राप्ति : 22 अगस्त 2015
नाम वापसी की तिथि : 24 अगस्त 2015
त्रुटि सुधार के बाद अंतिम सूची : 24 अगस्त 2015
छात्र संघ चुनाव : 27 अगस्त 2015
मतगणना : 30 अगस्त 2015
चुनाव परिणाम की घोषणा : 30 अगस्त 2015
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें