फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही शुरू हुआ सुसाइड का दौर

Sun, 02 Mar 2014 08:33 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 12वीं के छात्र अभिमन्यु (17) ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार को उसका पहला बोर्ड एग्जाम था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गली नंबर-4, वेस्ट ज्योति नगर में रहने वाला अभिमन्यु पूर्वी दिल्ली के एक नामी स्कूल में 12वीं का छात्र था। उसके पिता मनोज कुमार दीक्षित दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर हैं और बड़ा भाई आस्ट्रेलिया में मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है।

बताया गया है कि शनिवार को अभिमन्यु का अंग्रेजी का पहला पेपर था। पेपर देने के बाद वह घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। इस बीच उसकी मां निशा उसे घर में अकेला छोड़कर किसी काम से निकल गई।
विज्ञापन


शाम करीब 5:00 बजे जब निशा घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजे की कुंडी तुड़वाई। मकान की पहली मंजिल स्थित कमरे में अभिमन्यु पंखे में पड़े फंदे से लटका था। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं अभिमन्यु का पेपर खराब तो नहीं हुआ था। अभिमन्यु ने 10वीं तक की पढ़ाई नैनीताल में की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें