फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या होता है ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल?

Sun, 10 Nov 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मौसम आते ही सर्वे की भरमार लग जाती है। कोई कहता है कि बीजेपी को इतने वोट मिलेंगे तो कोई कहता है कि कांग्रेस को इतने वोट मिलेंगे। इन अलग-अलग सर्वे को मुख्यतः दो भागों में बांटा जाता है। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि अभी जिस तरीके से ओपिनियल पोल हो रहे हैं, उस पर रोक लगनी चाहिए। जबकि चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


क्या होता है ओपिनियन पोल?
चुनाव की घोषणा के बाद होने वाले वो सर्वे जिसमें वोटरों से पूछा जाता है कि आप कौन सी पार्टी को वोट देंगे, वैसे सर्वे को ओपिनियल पोल कहते हैं। इस सर्वे में मुख्य रूप से सैंपल साइज पर जोर होता है। जिसका जितना बड़ा सैंपल साइज होता है, उसके नतीजे उतने सही होने के करीब होते हैं।

क्या होता है एग्जिट पोल?
मतदान के दिन जब वोटर वोट डाल कर निकलता है तो सर्वे करने वाले उससे यह पूछते हैं कि आपने कौन सी पार्टी को वोट दिया है, ऐसे सर्वे को एग्जिट पोल कहते हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने इस विधानसभा में एग्जिट पोल पर पाबंदी लगा दी है।

ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल के इस विवाद के बीच वोटर ही अपना अंतिम फैसला करता है और कई बार ऐसे सर्वे के उलट हमारा जागरूक वोटर सर्वे करने वालों को आश्चर्यचकित कर देता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें