फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी ठीक करने के लिए छात्रों को दिखाई जाएगी इंग्लिश मूवी

Fri, 09 Jan 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अब छात्र इंग्लिश मूवी से अंग्रेजी पढ़ना-लिखना सीखेंगे। अंग्रेजी पढ़ना छात्रों के लिए मजबूरी न हो, इसके लिए अग्रवाल कॉलेज प्रबंधन और कॉलेज की इंग्लिश लैंग्वेज सोसायटी ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए कुछ समय पहले कॉलेज प्रबंधन और सोसायटी ने विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर मंजूरी मांगी थी, जो मिल गई है।
विज्ञापन


मंजूरी मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने फैसला किया है कि छात्रों को वैकल्पिक दिनों में इंग्लिश फिल्में दिखाई जाएंगी। जो विभिन्न लेखक जैसे शेक्सपीयर, टैगोर और जेएम सिंज आदि की रचनाओं पर आधारित होंगी। हालांकि इस प्रयोग में अभी फिलहाल आर्ट्स संकाय के छात्रों को ही शामिल किया गया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार कोर्स में जिन रचनाओं का वर्णन है, उन्हीें से संबंधित फिल्में दिखाई जाएंगी। इसके अलावा कुछ गेस्ट लेक्चरर्स को भी शामिल किया जाएगा।

इसमें छात्रों के विभिन्न सवालों को भी लिया जाएगा। दरअसल, कॉलेज में अधिकांश छात्र ग्रामीण क्षेत्रोें से आते हैं। इस कारण विद्यार्थी अंग्रेजी पढ़ने में कम रुचि रखते हैं। सोसायटी के कोऑर्डिनेटर डॉ. सारिका ने बताया कि इस प्रयास से छात्रों का अंग्रेजी सीखना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें