फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ हजार छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म

Mon, 20 Jan 2014 01:26 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट परीक्षा देने वाले उत्तराखंड के करीब आठ हजार छात्रों को दो साल के इंतजार के बाद जल्द ही मार्कशीट मिल जाएगी।
विज्ञापन


जल्द मिलेगी मार्कशीट
गढ़वाल विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने के बाद छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से प्राइवेट परीक्षार्थी के तौर पर पीजी परीक्षा दी थी। लंबी खींचतान के बाद अब श्रीदेव सुमन विवि 10 हजार कोरी मार्कशीट उपलब्ध कराएगा और गढ़वाल विवि इन्हें प्रिंट करके बांटेगा।

गढ़वाल विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा मिलने के बाद व्यक्तिगत छात्रों के लिए वर्ष 2011 में राज्य सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य विवि की स्थापना की थी। बाद में इसका नाम बदलकर श्रीदेव सुमन विवि कर दिया गया।
विज्ञापन


गढ़वाल विवि ने 2011-12 में विवि की पीजी कोर्सों की व्यक्तिगत परीक्षाएं आयोजित कर रिजल्ट घोषित कर दिया था। श्रीदेव सुमन विवि के पूर्ण रूप से अस्तित्व में आने के बाद दोनों विश्वविद्यालयों की आपसी खींचतान के कारण छात्रों को मार्कशीट नहीं मिल पाईं।

आखिरकार शासन ने गढ़वाल विवि को मार्कशीट देने के निर्देश दिए। इसके तहत अब श्रीदेव सुमन विवि कोरी मार्कशीट उपलब्ध करवाएगा और गढ़वाल विवि उन्हें प्रिंट करेगा।
विज्ञापन


छात्र हित को देखते हुए 10 हजार कोरी मार्कशीट जल्द ही गढ़वाल विवि को उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
- डॉ. यूएस रावत, कुलपति, श्रीदेव सुमन विवि

श्रीदेव सुमन विवि ने 10 हजार मार्कशीट देने की बात कही है। जैसे ही हमें मार्कशीट उपलब्ध होती हैं। उन पर छात्रों का परीक्षा परिणाम प्रिंट कर छात्रों को वितरित कर दी जाएगी।
- प्रो. एलजे सिंह, ओएसडी परीक्षा गढ़वाल विवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें