प्रदेश उच्चतर शिक्षा विभाग ने 11वीं और 12वीं में प्रवेश की तारीख बढ़ाई है। अब 21 जून तक छात्र और छात्राएं उक्त कक्षाओं में प्रवेश पा सकते हैं।
विभाग मे 10 रुपये लेट फीस के साथ यह तारीख बढ़ाई है। इससे पहले विभाग दो बार पहले ही समय बढ़ा चुका है।
अपग्रेडिड स्कूलों में एडमिशन को लेकर असमंजस की स्थिति होने के कारण ऐसे स्कूलों में भी यह समस्या पेश आ रही है।
शिक्षा निदेशक उच्चतर शशि भूषण सेखरी ने बताया कि बहुत से बच्चे भी विभिन्न कारणों से एडमिशन नही ले पाए हैं।
विभाग के पास बड़ी संख्या में ऐसे मामले सामने आए हैं और इसीलिए एडमिशन की तिथि बढ़ाई जा रही है।