फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट बीड्स को स्पेशल हेरिटेज स्टेट्स कॉलेज का दर्जा

Sat, 04 Jul 2015 02:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला के गवर्मेंट एडिड ऐतिहासिक गर्ल्स कॉलेज सेंट बीड्स को यूजीसी ने स्पेशल हेरिटेज स्टेट्स कॉलेज का दर्जा दिया है। कॉलेज को चले हुए 115 साल हो चुके हैं। यूजीसी ने इसे स्टेट्स प्राप्त कॉलेजों की सूची में शामिल करने के साथ ही कॉलेज को 1.15 करोड़ का बजट देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यह धनराशि कॉलेज के मैरियन ब्लॉक के रखरखाव, नए कोर्स शुरू करने और ऐतिहासिक साइट के सर्वे/स्टडी पर खर्च की जाएगी। वर्ष 2003 में कॉलेज अपने स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर चुका है। लड़कियों के लिए इस पीजी स्तर के गर्ल्स कॉलेज को स्टेट्स और बजट जारी किए जाने के फैसले पर कॉलेज प्रशासन और संचालकों ने खुशी जताई है।

यह प्रदेश का पहला कॉलेज है जिसे इस बार यह स्टेट्स मिला है। यूजीसी से मैरियन ब्लॉक के रखरखाव को 50 लाख, शार्ट टर्म सर्टिफिकेट, डिप्लोमा कोर्स शुरू करने को 30 लाख दिए हैं। ऐतिहासिक साइट के सर्वे और शोध के लिए 35 लाख की राशि मिलेगी। यूजीसी की स्पेशल हेरिटेज स्टेट्स टू कॉलेज योजना के तहत 29 अप्रैल और 13 मई को हुई बैठक में इसे मंजूरी दी जा चुकी है। स्वीकृत बजट पहुंचना बाकी है।
विज्ञापन


मिलकर पूरा करेंगे कार्य : डा. बिना
सेंट बीड्स कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर डा. बीना ने यूजीसी से कॉलेज को हेरिटेज स्टेट्स का दर्जा दिए जाने पर यूजीसी का आभार जताया। कहा कि यूजीसी से नए कोर्स शुरू करने को मिलने वाली राशि से डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने पर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इस स्टेट्स को पाने के लिए शिक्षकों ने मेहनत कर प्रस्ताव भेजा था जिसके लिए पूरा स्टाफ बधाई का पात्र है।

1904 में हुई थी संस्थान की शुरुआत
टीचर्स ट्रेनिंग कोर्स के लिए सेंट बीड्स की 1904 स्थापना की थी। कांग्रेगेशन ऑफ जीजस एंड मेरी संस्थान ने इसकी शरुआत की थी। कॉलेज के पुस्तकालय में इससे पूरे इतिहास से संबंधित दस्तावेज और प्रमाण पहले से उपलब्ध हैं। कॉलेज पर किए जाने वाले शोध और मैरियन ब्लॉक के रखरखाव पर भी अलग से राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें