फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI में दाखिले के लिए एक और सुनहरा मौका

Sat, 04 Jul 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में सेक्टर-14 स्थित हरियाणा आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में दाखिले की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस सेशन से आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की गई है।
विज्ञापन


दाखिले के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया 1 जून से 15 जून तक चली, इसके बाद अधिक फार्म नहीं भरे जाने के कारण तारीख को एक्सटेंड कर दिया गया है।

23 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई, जिसमें लगभग 100 स्टूडेंट्स के दाखिले लिए गए। आईटीआई में 11 कोर्स में कुल 465 सीटें उपलब्ध हैं।

इन सभी कोर्स के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी गई। इस लिस्ट में जिन स्टूडेंट्स के नाम आए हैं, उनके दाखिले 4 से 6 जुलाई तक किए जाएंगे।

वहीं तीसरी मेरिट लिस्ट 11 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके दाखिले 12 और 13 जुलाई को लिए जाएंगे। हरियाणा आईटीआई विभाग के निर्देशानुसार 15 और 16 जुलाई को एक बार फिर वेबसाइट खोली जाएगी।

इसमें जो स्टूडेंट्स पहले दाखिले के लिए ऑनलाइन फार्म नहीं भर सके, उन्हें एक बार फिर ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है।

इस दौरान भरे गए फार्म की मेरिट लिस्ट 18 जूलाई को जारी कर दी जाएगी। इनके दाखिले 19 से 21 जूलाई तक लिए जाएंगे और 3 अगस्त से कक्षाएं लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें