फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि में प्राइवेट परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू

Sun, 28 Feb 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के डिग्री और पीजी कालेजों में प्राइवेट परीक्षा को लेकर संशय खत्म होने के साथ ही आवेदन फार्मों का इंतजार भी समाप्त हो गया है। श्री देव सुमन विवि की ओर से बीए, एमए और बीकॉम, एमकॉम के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फार्म जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिसके तहत छात्र 19 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि  परीक्षा केंद्रों पर आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि प्राइवेट परीक्षा फार्म जारी करने को लेकर हो रही देरी से हजारों छात्र संशय में थे कि कहीं ऐन मौके पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय प्राइवेट परीक्षा से किनारा न कर लें।

ऐसा होने पर छात्रों के पास स्नातक और स्नातकोत्तर की प्राइवेट परीक्षा में प्रवेश के लिए एकमात्र उत्तराखंड मुक्त विवि का ही विकल्प रह जाता। हालांकि विवि की ओर से इस सत्र में ऑनलाइन प्राइवेट फार्म जारी करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


अब श्रीदेव सुमन विवि की ओर से वेबसाइट पर बीए, बीकॉम और एमए, एमकॉम के प्रथम वर्ष की प्राइवेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जारी कर दिए गए हैं। कुलसचिव डा. सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार छात्र विवि की वेबसाइट पर जाकर 19 मार्च तक प्रथम वर्ष की प्राइवेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे।

वहीं 22 मार्च तक डेबिट- क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान के जरिए बैंक में शुल्क जमा किया जा सकेगा। इसके बाद 31 मार्च तक अग्रसारण शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रिंट आउट लेकर संबंधित परीक्षा केंद्र पर जमा कराना होगा।

अभी द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए इंतजार
विवि की ओर से अभी तक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। विवि प्रशासन के अनुसार बहुत जल्द परिणाम घोषित किया जाएगा। ऐसे में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में प्रवेश के लिए अभी एक सप्ताह का इंतजार बढ़ सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें