फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि का हाल, डेट दी पर फॉर्म नहीं

Wed, 28 Jan 2015 05:36 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के प्राइवेट परीक्षा फार्म खरीदने डाकघर पहुंचे आवेदकों को पहले दिन फजीहत झेलनी पड़ी। फार्म नियत तिथि पर डाकघर में उपलब्ध नहीं हो सके। ऐसे में आवेदक परेशान रहे।
विज्ञापन


विवि की ओर से हुई देरी पर चीफ पोस्ट मास्टर जनरल (सीपीएमजी) उदय कृष्ण ने भी नाराजगी जताई। विवि ने माफी मांगते हुए अब फार्म बिक्री की तिथि 29 जनवरी तय कर दी है।

डाकघर नहीं पहुंचे फार्म
श्रीदेव सुमन विवि के प्राइवेट फार्म विवि ने 27 जनवरी से बेचने की तिथि तय की थी। लेकिन मंगलवार को जब आवेदक डाकघर पहुंचे तो वहां फार्म नहीं थे। दरअसल, फार्म सोमवार को आने के बजाए विवि ने मंगलवार को ही भेजे।
विज्ञापन


इस वजह से डाकघर में उनकी बिक्री नहीं की जा सकी। परेशान आवेदकों ने सीपीएमजी उदय कृष्ण को शिकायत दर्ज कराई। इसपर उन्होंने विवि के कुलपति को ईमेल से चेतावनी भेजते हुए कहा है कि भविष्य में अगर इस तरह की लापरवाही हुई तो विभाग उनके फार्म की बिक्री नहीं करेगा।

ये हैं संशोधित तिथियां-
डाकघरों से फार्म विक्रय की तिथि : 29 जनवरी 2015
संस्थान में आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 23 फरवरी 2015
विलंब शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि : 28 फरवरी 2015

बोले कुलपति
गाड़ी एक दिन पहले ही पहुंच जाती, लेकिन रास्ते में एक्सीडेंट होने की वजह से फार्म एक दिन विलंब से पहुंच पाए। मंगलवार को दिन में डाकघर में प्राइवेट फार्म पहुंच गए। हमने फार्म जमा करने की तिथि भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

-डॉ. यूएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें