फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा रखी, भूल गए पेपर बनवाना

Sat, 07 Jun 2014 11:03 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दाखिले और परीक्षाओं में सुस्ती पर पहले से सवालों में घिरे रहे श्रीदेव सुमन विवि में अब एक और लापरवाही सामने आई है। विवि ने एमए द्वितीय वर्ष की परीक्षा तो तय कर दी, लेकिन छात्र पेपर देने पहुंचे तो मालूम हुआ कि विवि ने अब तक पेपर ही तैयार नहीं करवाया है। आखिर छात्र लौट गए।
विज्ञापन


पेपर देने नहीं बिठाया
एमए द्वितीय वर्ष में शुक्रवार को वैकल्पिक विषय की परीक्षा होनी थी। दून में बीस छात्रों ने जनसंख्या का समाजशास्त्र विषय लिया था। शुक्रवार को छात्र अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी उन्हें पेपर देने नहीं बिठाया गया।

परीक्षा स्थगित
पूछताछ हुई तो पता चला कि विवि यह परीक्षा स्थगित कर चुका है। लेकिन इसकी पूर्व सूचना छात्रों को नहीं दी गई। हंगामा हुआ तो केंद्र व्यवस्थापकों ने विवि प्रशासन से बात की। विवि के रजिस्ट्रार एके तिवारी ने बताया कि इस विषय की परीक्षा नई तारीख पर होगी। इसकी सूचना दो दिन में छात्रों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें