लंबे इंतजार के बाद श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2014-15 की एमकॉम (प्राइवेट) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। सोमवार को विवि प्रशासन ने एमकॉम (प्राइवेट) के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणामों की घोषणा की।
वहीं, छात्रों को इस बार अंकतालिका के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। विवि प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर 15 दिन के भीतर अंक तालिका उपलब्ध कराने का दावा किया है। 15 सितंबर तक विवि ने सत्र 2013-14 बीएड की मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित करने का निर्णय लिया है।
श्रीदेव सुमन विवि की वर्ष 2014-15 की परीक्षाएं 12 मई से 18 जून तक आयोजित की गई थी। लगभग डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे।