फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GBTU: फेल स्टूडेंट्स भी अक्टूबर में दे सकते हैं एग्जाम

Tue, 06 Aug 2013 08:49 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गौतमबुद्ध प्राविधिक विश्वविद्यालय (जीबीटीयू) ने सोमवार को फेल छात्रों को बड़ी राहत दे दी।
विज्ञापन


वर्ष 2011-12 व 2012-13 में बीटेक, बीटेक एग्रीकल्चर, बीफॉर्मा व बीएचएमसीटी अंतिम वर्ष पास करने वाले ऐसे छात्र जो सेकंड ईयर या थर्ड ईयर में किसी न किसी पेपर में फेल हो गए थे, उनके लिए अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में एक विशेष कैरी ओवर परीक्षा होगी।
अभी तक जीबीटीयू केवल फर्स्ट ईयर में फेल हुए छात्रों को ही यह सुविधा देता आ रहा है लेकिन एक हफ्ते पहले छात्रों ने इसे लेकर आंदोलन शुरू किया था।
विज्ञापन


छात्र जीबीटीयू कैम्पस पहुंचे थे और उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया था। जीबीटीयू प्रशासन ने उन्हें एक हफ्ते में निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। सोमवार को फिर पूरे प्रदेश से स्टूडेंट जीबीटीयू कैम्पस पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि ऐसे छात्रों को एक मौका दिया जा रहा है।
इन्हें भी मिलेगा मौकाबीआर्क अंतिम वर्ष 2012-13 के वह छात्र जिनका प्रथम वर्ष से लेकर चतुर्थ वर्ष तक किसी भी पेपर में बैक है, वह भी विशेष कैरी ओवर परीक्षा दे सकेंगे।

वहीं, वर्ष 2012-13 में एमबीए पास करने वाले वह छात्र जिनका प्रथम वर्ष में और एमसीए के वह छात्र जो द्वितीय वर्ष में प्रमोट विद कैरी ओवर पेपर हुए थे, उन्हें भी विशेष कैरी ओवर देने का मौका दिया जाएगा।

जीबीटीयू के अपर परीक्षा नियंत्रक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रों की मांग को देखते हुए उन्हें एक विशेष मौका दिया गया है। विशेष कैरी ओवर परीक्षा अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन


इस परीक्षा में वही छात्र बैठेंगे, जिन्होंने सत्र 2012-13 और 2011-12 में अंतिम वर्ष पास कर लिया है। परीक्षा से संबंधित जानकारी www.gbtu.ac.in पर उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें