लखनऊ विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक मंगलवार को होगी।
इसमें लगभग दो दर्जन कॉलेजों की रोकी गई मान्यता को बहाल किया जा सकता है।
इन कॉलेजों को इस शैक्षिक सत्र 2013-14 में दाखिला लेने से रोक दिया गया
था। इन कॉलेजों ने अपनी मान्यता की सभी शर्तें पूरी कर ली हैं, ऐसे में अब
कार्यपरिषद इनकी रिपोर्ट पर अपनी अंतिम मुहर लगाएगी।
वहीं, कई कॉलेजों को
नए कोर्सेज चलाने की भी हरी झंडी दी जाएगी। इसमें बीकॉम कोर्स की डिमांड
सबसे ज्यादा है। कुछ स्नातक स्तरीय प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
बैठक में लविवि में चल रहे सभी इंस्टीट्यूट में डायरेक्टर के पदों पर चल
रही तीन साल की रोटेशन प्रणाली व्यवस्था खत्म करने पर भी फैसला होगा। इन
कोर्सेज की बागडोर अब अब विशेषज्ञ शिक्षकों के हाथों में दी जाएगी।