फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIPMT: सौम्या ने पाई ऑल इंडिया में 55वीं रैंक

Sun, 08 Jun 2014 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईपीएमटी परीक्षा में रुड़की निवासी सौम्या गुप्ता ने ऑल इंडिया 55वीं रैंक प्राप्त कर उत्तराखंड में शीर्ष स्थान बनाया है।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर यूपीएमटी के टॉपर अभिषेक गुप्ता 572 रैंक के साथ रहे। प्रदेश के कई अन्य छात्रों ने शीर्ष 5000 में जगह बनाई है।

एआईपीएमटी का परिणाम शनिवार दोपहर जारी किया गया। यह परीक्षा देश की ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए आयोजित हुई थी।

प्रदेश में टॉपर

नाम --------------- अंक(720 में से)
सौम्या गुप्ता(रुड़की) - 639(55 रैंक)
अभिषेक गुप्ता(मसूरी) - 586(572 रैंक)
आस्था कांबोज(हल्द्वानी) - (738 रैंक)    

प्रदेश के अन्य टॉपर
पार्थ शर्मा ने 1406वीं रैंक - देहरादून
रविराज सिंह नागरकोटी ने 1727वीं रैंक - देहरादून
राजशेखर सिंह ने 1768 रैंक - देहरादून

प्रदेश में दाखिला
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेडिकल कॉलेज (श्रीनगर)
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज (हल्द्वानी)
विज्ञापन

यहां देखे जा सकते हैं ‌रिजल्‍ट

www.aipmt.nic.in, www.cbse.nic.in, www.cbseresults.nic.in पर देखे जा सकते हैं।

46,271 छात्रों ने किया क्वालिफाई
सीबीएसई ने एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिले के लिए आयोजित ऑल इंडिया प्री मेडिकल व प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) 2014 के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

देश भर में 4 मई को 929 परीक्षा सेंटरों पर एआईपीएमटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। इसमें 5,79,707 छात्र पंजीकृत हुए थे, जिनमें से 5,23,701 ने परीक्षा दी और 46,271 छात्रों ने क्वालिफाई किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें