फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओएल : अब आपके घर के पास मिलेंगे स्टडी सेंटर

Tue, 06 Oct 2015 02:03 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय केस्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में पढ़ने वाले दिल्ली-एनसीआर छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें भी स्टडी सेंटर एनसीआर में ही उपलब्ध हो जाएगा। एसओएल प्रशासन ने एनसीआर के नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद व सोनीपत के सरकारी शिक्षण संस्थानों में सेंटर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन ने यूजीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर संबंधित क्षेत्र में स्टडी सेंटर शुरू करने की स्वीकृति मांगी है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। सेंटर बन जाने से एनसीआर से आने वाले पचास हजार छात्रों को लाभ मिलेगा।

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) के निदेशक प्रो. सीएस दुबे ने बताया बीते कुछ समय में एसओएल ने छात्रों की सहूलियत के लिए 40 फीसदी कक्षाओं व फैकल्टी की संख्या में बढ़ोतरी की है। जहां वर्ष 2013 में स्टडी सेंटर की संख्या 1000 थी वर्ष 2014 में बढ़कर लगभग 1350 हो गई।
विज्ञापन


वर्ष 2015 में भी यह संख्या लगभग समान ही रही। ऐसे में अब सोचा गया कि एनसीआर के छात्रों को भी स्टडी सेंटर उपलब्ध कराए जाएं। संस्थान में एनसीआर से लगभग 50 हजार छात्र दाखिला लेते हैं। वहीं, दिल्ली-एनसीआर से यह आंकड़ा एक लाख छात्रों के आसपास रहता है।

एनसीआर छात्रों को अपनी कक्षाओं के लिए कई बार ऐसे सेंटर मिलते हैं जो कि काफी दूर होते हैं। जहां से उन्हें आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। लिहाजा उन्हें एनसीआर स्थित सरकारी शिक्षण संस्थानों में सेंटर उपलब्ध हो जाएगा तो उन्हें आने-जाने में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और समय भी बच जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए यूजीसी अध्यक्ष को पत्र लिखा गया है जिसमें उनसे सरकारी संस्थानों में सेंटर बनाने की मंजूरी मांगी गई है। इसी तरह एसओएल के सेंटर बढ़ाने केलिए दिल्ली सरकार को भी लिखा है। सेंटर बढ़ाने के लिए पचास कॉलेजों को भी लिखा गया है। इसी कड़ी में गार्गी कॉलेज व अंबेडकर कॉलेज ने छात्रों की सहूलियत केलिए अपने यहां सेंटर बनाने में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें