दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव का बिगुल बज चुका है और तमाम छोटे-बड़े संगठन अपने प्रचार में जुट गए हैं।
डीयू कैंपस में जहां संगठन रैलियां, जनमत संग्रह का सहारा ले रहे हैं, वहीं ज्यादा छात्रों तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया का भी खूब इस्तेमाल हो रहा है।
सीमित बजट, समय कम और प्रिटेंड पोस्टर पर पाबंदी के कारण छात्र संगठन सोशल मीडिया को प्रचार का बेहतर विकल्प मान रहे हैं।
सोशल मीडिया के इस्तेमाल में एबीवीपी हो एनएसयूआई या फिर पहली बार चुनावों में किस्मत अजमा रही सीवाईएसएस (छात्र युवा संघर्ष समिति) सभी सक्रिय हैं।