फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISCI के स्कूल एसएमएस से होंगे अपडेट

Fri, 24 Jan 2014 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) से संबद्ध सभी स्कूलों को मोबाइल पर एसएमएस भेजकर अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल्स को मोबाइल नंबर देने के लिए बोर्ड की ओर से निर्देशित किया गया है। नई व्यवस्था मार्च के सत्र से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

सीआईएससीई बोर्ड कॉलेजों से बेहतर संचार स्थापित करने के लिए ई-मेल के साथ ही एसएमएस से संपर्क साधने की शुरुआत करने जा रहा है। बोर्ड ने सभी कॉलेजों के प्रिंसिपल्स के मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी मांगे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव एंड सेकेटरी गेरी अर्थून ने इस एसएमएस अलर्ट के लिए मोबाइल देने के लिए एक बार फिर से सर्कुलर जारी किया है।

लखनऊ के सेंट जोजफ इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल अग्रवाल के अनुसार बोर्ड का यह एक अच्छा कदम है। प्रिंसिपल्स हर समय ई-मेल नहीं देख पाते हैं।

एसएमएस से सूचना मिलने पर कॉलेज तुरंत अपडेट हो सकेंगे। इस तरह से बोर्ड और कॉलेज के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें