सीबीएसई ने नौंवी व ग्यारहवीं कक्षा में अनिवार्य रूप से होने
वाले एसेसमेंट ऑफ स्पीकिंग एंड लिसनिंग स्किल (एएसएल) के लिए प्रश्न पत्र व
उत्तर कुंजी (आंसर-की) जारी कर दिया है।
देश भर के स्कूलों में 15 नवंबर
से 15 दिसंबर के बीच ये टेस्ट आयोजित होंगे।
पढ़ें- पीएचडी प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी
सीबीएसई
ने वर्ष 2012 में एएसएल को शुरू किया है। 20 अंकों के इस एसेसमेंट को
सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी कक्षाओं के छात्रों के लिए अनिवार्य बनाया गया
है।
इस टेस्ट के पेपर व आंसर-की के साथ हैंडबुक भी उपलब्ध कराई गई है।
सीबीएसई ने इसके लिए स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
पढ़ें-
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों में नकल माफिया का खेल शुरू
हालांकि इस तरह
से क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराने से पेपर की गोपनीयता पर सवाल न उठें, इसके
लिए खास इंटीग्रेटेड टेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है।
सीबीएसई ने इसे
आईटीएमस का नाम दिया गया है। इस सिस्टम का प्रयोग करने के लिए हर स्कूल को
एक लॉग इन आईडी का प्रयोग करना होगा। इस सिस्टम के माध्यम से ही प्रश्न
पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...