इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के नेशनल पीजी
कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र पर प्रवेश के लिए आवेदन पत्र मिलने व जमा करने
की अंतिम तिथि 20 जून है।
केंद्र के समन्वयक डॉ. पीके खत्री ने बताया कि
बैचलर प्रिपरेटरी प्रोग्राम, बीकॉम, बीए, एमकॉम व एमए के साथ ही आने वाले
सत्र से 6 नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं।
नए शुरू होने वाले कोर्स में
सर्टिफिकेट कोर्स इन इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, सर्टिफिकेट कोर्स इन रूरल
डवलपमेंट, सर्टिफिकेट कोर्स इन बिजनेस स्किल, सर्टिफिकेट कोर्स इन
एंटरप्रेन्योरशिप, सर्टिफिकेट कोर्स इन कम्यूनिकेशन एंड आईटी स्किल के साथ
ही काउंसिलिंग एवं फैमिली थिरेपी का प्रोफेशनल कोर्स शामिल है।
विभिन्न
कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र अध्ययन केंद्र से सुबह 10 से शाम 5 बजे
तक 200 रुपये में प्राप्त किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद 21 जून से
31 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ 300 रुपये में आवेदन पत्र मिलेंगे।