फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा' बनकर पहुंचे शिवपाल यादव, दिया 21 करोड़ का गिफ्ट

Wed, 14 Aug 2013 09:07 AM IST
लखनऊ/आशीष त्रिवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय के सीतापुर रोड स्थित सेकंड कैंपस को करीब 21 करोड़ खर्च कर चमकाया जाएगा। अब वहां भी सुविधाओं की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन


वर्षों से जर्जर पड़ी सड़क बनाई जाएगी ताकि छात्रों को आने-जाने में परेशानी न हो। इस पर करीब 2.32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं, करीब पांच वर्षों से आधे-अधूरा पड़े विज्ञान भवन को भी जल्द पूरा किया जाएगा।

इस विज्ञान भवन के बनने से लविवि में विज्ञान संकाय के कई विभागों को नए परिसर में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसमें प्रथम व द्वितीय तल पर कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया जाएगा।

लविवि के सेकंड कैंपस को करोड़ों की सौगात मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दी। उनके दौरे का उद्देश्य यहां सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक मदद के लिए आश्वस्त करना था।
विज्ञापन


उन्होंने यहां पर कुलपति डॉ. एसबी निमसे, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस (आईएमएस) के निदेशक प्रो. अरविंद मोहन और कार्य अधीक्षक (निर्माण) प्रो. जेवी वैशंपायन के साथ बैठक कर प्रस्तावों पर चर्चा की और इसे जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

सेकंड कैंपस में 500 लोगों की क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। इसके लिए सीवर लाइन भी बिछाई जाएगी और कर्मचारियों के 24 क्वार्टर भी बनाए जाएंगे।

बीते कई वर्षों से लविवि का यह कैंपस धन की कमी के कारण विस्तार नहीं पा सका है। यहां लॉ फैकल्टी और आईएमएस के साथ डॉ. गिरीलाल गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ ही चल रहा है।

लविवि प्रशासन को पूरी उम्मीद है कि वरिष्ठ मंत्री ने आर्थिक मदद के जो प्रस्ताव पास किए हैं, उन पर जल्द काम शुरू होगा।

अभिभावक की भूमिका में पहुंचे शिवपाल
लविवि के टूरिज्म विभाग में मंत्री शिवपाल के बेटे आदित्य यादव बैचलर ऑफ टूरिज्म एडमिनिस्ट्रेशन (बीटीए) के छात्र हैं। आदित्य यादव को प्रदेश सरकार ने पीसीएफ का अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को मंत्री शिवपाल एक अभिभावक की भूमिका में लविवि के सेकंड कैंपस में पहुंचे।

मिलेगा एक और रेलवे ओवरब्रिज
राजधानी में निर्माणाधीन नौ रेलवे ओवरब्रिज के बाद शहर को 10वें रेलवे ओवरब्रिज की भी सौगात मिलेगी। लविवि के सेकंड कैंपस और सीतापुर रोड के बीच में स्थित रेलवे लाइन पर यह नया रेलवे ओवरब्रिज बनेगा।

इसे खदरी क्रॉसिंग पर ही बनवाया जाएगा क्योंकि लविवि कैंपस और सीतापुर रोड पर सबसे नजदीक यही क्रॉसिंग है। इससे छात्रों और जानकीपुरम में रहने वाले लोगों को आने-जाने में परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सेकंड कैंपस और रेलवे लाइन के बीच की जो सड़क जानकीपुरम विस्तार की ओर जाती है, उसका भी निर्माण किया जाएगा। जानकीपुरम के आसपास करीब छह किलोमीटर तक सड़क बनेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें