फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में फीस वृद्घि पर बड़ा बवाल, लाठीचार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को फीस वृद्घि को लेकर होने वाली कार्यकारी परिषद की मासिक बैठक से ठीक पहले छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। सुबह करीब दस बजे से ही विवि चौक पर छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद करीब साढ़े दस बजे जैसे ही कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी बैठक में हिस्सा लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे कि एसएफआई और एससीए पदाधिकारियों ने उनका रास्ता रोक लिया।

कई कार्यकर्ता पुलिस की मौजूदगी में ही कुलपति की गाड़ी के आगे लेट गए और उन्हें ऑफिस जाने से रोक लिया। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। पुलिस छात्रों को उठाने की कोशिश करती रही लेकिन ये नहीं माने। आखिरकार कुलपति को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

छात्र संगठनों ने ईसी सदस्यों को सौंपे ज्ञापन

हंगामे के थोड़ी देर बाद कुलपति चुपचाप अपनी गाड़ी में वाया फैकल्टी गेस्ट हाउस वाले मार्ग से वीसी ऑफिस पहुंचे। इसी बीच छात्र संगठन भी प्रदर्शन करते हुए यहां पहुंच गए।

पुलिस ने इन्हें रोका लेकिन ये धक्का मुक्की करने लगे। छात्रों के उग्र होते प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के अनुसार छात्रों को वीसी ऑफिस से दूर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है।

बाद में तीनों छात्र संगठनों ने ईसी सदस्यों को बारी बारी से अपने अपने ज्ञापन सौंपे और फीस वृद्घि का विरोध करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में जारी है प्रदर्शन

वहीं, एचपी यूनिवर्सिटी में फीस वृद्घि को लेकर ईसी की बैठक शुरू हो गई है। वहीं, एसएफआई और एससीए कार्यकर्ता विवि परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये सभी बैठक में फीस वृद्घि को लेकर होने वाली चर्चा का विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि फीस नहीं बढ़ाई जानी चाहिए। इससे गरीब छात्रों पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।

संगठनों का कहना है कि यदि ईसी की बैठक में फीस बढ़ाई गई तो प्रदेश स्तरीय आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें