सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज में सोमवार को नेशनल एजूकेशन डे मनाया गया। देश के पहले शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की याद में यह दिन मनाया जाता है।
कार्यक्रम में शिक्षा सचिव वीके सिंह मुख्य अतिथि थे। डायरेक्टर हायर एजूकेशन संदीप हंस के अलावा पीयू के प्रोफेसर एमिरेट्स डा. जितेंद्र मोहन और कालेज प्रिंसिपल डा. जेएस रघु भी इस मौके पर उपस्थित थे।
वीके सिंह ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही किसी समाज और देश का उज्जवल भविष्य बना सकते हैं। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह किया कि वह अपनी ड्यूटी सिर्फ पढ़ाने तक ही नहीं बल्कि युवाओं को बेहतर करने के लिए प्रेरित करें।
नेशनल एजूकेशन डे पर आयोजित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में मनजीत सिंह पहले, शिवम ढल्ल दूसरे और सुशील तीसरे स्थान पर रहे।
निबंध लेखन में एमए प्रथम के सुमित पहले, बीए दूसरे वर्ष के शुभम भारद्वाज दूसरे और बीए तीसरे वर्ष के देवेश्वर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शिक्षा सचिव ने विजेताओं को सम्मानित किया।