पंजाब यूनिवर्सिटी ने शनिवार को विभिन्न कक्षाओं का सेमेस्टर सिस्टम के तहत रिजल्ट घोषित कर दिया है।
पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन प्रो. परविंदर सिंह के अनुसार, एमए इकोनॉमिक्स प्रथम सेमेस्टर, एमए साइकोलॉजी तीसरे सेमेस्टर, एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पहले और एमए संस्कृत तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित कर दिया है। स्टूडेंट रिजल्ट पीयू वेबसाइट http://results.puchd.ac.in/.पर देख सकते हैं।