फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 से जारी होंगे एसईई के फॉर्म

Wed, 26 Feb 2014 11:00 AM IST
आशीष त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर में इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन फॉर्म 28 फरवरी से जारी करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) को शासन की ओर से पत्र भी मिल गया। इसमें उसे ही एसईई करवाने की जिम्मेदारी दी गई है। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने एसईई की तैयारियां तेज कर दी हैं।

यूपीटीयू प्रशासन के अनुसार आवेदन फॉर्म 28 फरवरी से जारी करने की पूरी तैयारी की जा रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसे फरवरी में ही जारी कर दिया जाएगा।

19 व 20 अप्रैल को होने वाली एसईई के मद्देनजर अब जल्द फॉर्म जारी करना होगा। इधर यूपीटीयू प्रशासन ने फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर के डीन प्रो. जगवीर सिंह, आईईटी के प्रोफेसर गिरीश चंद्रा, डॉ. संजय सिंह और तनवीर ताहिर को एसईई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह को बनाया जाएगा। फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन का फोकस अब जल्द फॉर्म जारी करने पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें