एचपी यूनिवर्सिटी ने बीएड दो वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा की संकाय और श्रेणीवार मेरिट सूची जारी कर दी है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि सूची को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाया गया है।
बीए कोर्स के लिए हुई प्रवेश परीक्षा में कुल 7414 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। 6711 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। कला एवं वाणिज्य संकाय की मेरिट सूची में 4165, नॉन-मेडिकल की मेरिट सूची में 1691 तथा मेडिकल संकाय की मेरिट सूची में 855 अभ्यर्थी शामिल हैं।
काउंसलिंग का शेड्यूल अलग से जारी होगा। अभ्यर्थी अधिक जानकारी को दूरभाष 0177-2833630, 0177-2833636 तथा 0177-2830891 से संपर्क कर सकते हैं।
कार्डियोलॉजी, एमसीएच एंट्रेंस का रिजल्ट घोषित
वहीं, विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा ने 28 जून को सुपर स्पेशियेलिटी दो कोर्स डीएम (कार्डियोलॉजी )और एमसीएच(सीटीवीएस) की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। डीएम कार्डियोलॉजी की दो सीटों के लिए तय मानकों के तहत मौखिक और प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए दस अभ्यर्थियों के नामों की सूची तय की गई है, जबकि एमसीएच(सीटीवीएस )के लिए सिर्फ एक ही अभ्यर्थी को चयनित किया गया है।
इन दोनों कोर्स के लिए आईजीएमसी में तीन जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों की सूची विवि की वेबसाइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवाई गई है। अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 0177-2830891 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।