फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MDU: दूसरी कटऑफ से कहीं खुशी तो कहीं गम

Tue, 08 Jul 2014 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) से संबद्ध कॉलेजों में मंगलवार को दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई। इसके हिसाब से 10 जुलाई तक विद्यार्थियों का दाखिला लिया जाएगा। इसके बाद आगे की कटऑफ जारी की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज में दूसरी कटऑफ देखने के लिए छात्राओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूसरी लिस्ट से भी विद्यार्थियों को कोई बहुत बड़ी राहत नहीं मिली।

पढ़ें:यूपीटीयू: चार राउंड में होगी एसईई काउंसलिंग

पहली कटऑफ लिस्ट के हिसाब से कुछ प्रतिशत की ही गिरावट देखी गई है। ऐसे में अधिकांश विद्यार्थियों का कॉलेज में पढ़ने का सपना धूमिल होता नजर आ रहा है।

अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि पहली कटऑफ के हिसाब से दाखिला प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें काफी सीटें लगभग फुल हो गई हैं। दूसरी कटऑफ के बाद अधिकांश संकायों की सीटें पूरी तरह से भर जाएंगी। रोजगारपरक कोर्स में मेरिट ऊंची गई है। कम प्रतिशत वालों का दाखिला इस बार संभव नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें:डीयू दाखिला: तीसरी कटऑफ जारी, यहां देखिए

डीएवी शताब्दी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश आहुजा ने बताया कि दाखिले के लिए एक एक सीट पर विद्यार्थियों का कड़ा संघर्ष चल रहा है। ऐसे में मौका मिलने पर कोई भी विद्यार्थी अपनी सीट छोड़ना नहीं चाह रहा है। पहली ही लिस्ट में अधिकांश सीटें फुल हो गई हैं।
विज्ञापन


नेहरू कॉलेज की प्राचार्या डॉ. संतोष कुमारी ने बताया कि दूसरी कटऑफ समय पर जारी हो गई है। अब ई-चालान में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें