फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में दाखिले के लिए दूसरी काउंसिलिंग आज, यहां पढ़ें शेड्यूल

Thu, 16 Jul 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी शिक्षा विभाग 11वीं में एडमिशन के लिए दूसरी कांउसिलिंग आज (16 जुलाई) को करेगा। इसमें वह स्टूडेंट्स शामिल होंगे जिन्हें पहली काउंसिलिंग में गवर्नमेंट स्कूलों में एडमिशन मिल चुका है लेकिन वह स्कूल और स्ट्रीम चेंज करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए स्टूडेंट्स को फॉर्म भरना पड़ेगा। यह फॉर्म स्कूलों में निशुल्क मिलेगा। फॉर्म यूटी शिक्षा विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन भी भर सकते हैं। वह स्टूडेंट जिन्होंने पहले राउंड में एडमिशन के लिए आवेदन किया था और एडमिशन नहीं ले पाए थे। उन्हें भी यह फॉर्म भरना पड़ेगा।

वहीं जो स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए आवेदन नहीं कर पाए। उन्हें रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। इसके लिए 130 रुपये का प्रॉस्पेक्टस लेना होगा। यह प्रॉस्पेक्टस सिटी के 6 स्कूलों में मिलेगा।
विज्ञापन


16 से 18 जुलाई तक भरना होगाः
एडमिशन के पहले राउंड के बाद स्कूल और स्ट्रीम बदलने वाले स्टूडेंट्स को फॉर्म 16 से 18 जुलाई तक भरना होगा। इसके बाद 24 जुलाई को लिस्ट लगा दी जाएगी। फीस 25 से 27 जुलाई तक भर सकते हैं।
विज्ञापन


कहां मिलेंगे प्रॉस्पेक्टस
•जीएमएसएसएस- 10
•जीएमएसएसएस- 28
•जीएमएसएसएस-40
•जीएमएसएसएस- 46
•जीजीएमएसएसएस- 20
•जीएमएसएसएस मॉडर्न कॉम्प्लेक्स मनीमाजरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें