फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 कालेजों में दाखिले का मौका, जल्दी करें

Thu, 10 Jul 2014 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के 5 सरकारी और 6 प्राइवेट कालेजों में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले के लिए काउंसिलिंग के तीसरे दिन तक 90 फीसदी से अधिक सीटें फुल हो गईं।
विज्ञापन


शहर के एसडी-32, एमसीएम-36 में तो प्रोफेशनल के साथ ही बीए का कोटा भी लगभग फुल हो चुका है। उधर, सरकारी कालेजों में जीसीजी-11, जीसीजी-42, जीसीएम-11 में बीए में 60 फीसदी से कम वालों को दाखिला नहीं दिया जा रहा।

अधिकतर कालेजों में पीजी कोर्स में सीटें खाली हैं। विद्यार्थी दाखिले के लिए अभी भी सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह कालेज, सेक्टर-26 गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन और सेक्टर-45 स्थित देव समाज कालेज फॉर वुमन में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

देव समाज और गुरू गोबिंद में इतनी सीटें खाली

कोर्स---------------सीटें
बीबीए---------------3
बीसीए--------------30
बीएससी आईटी-------30
एमए इकोनॉमिक्स-----30
(बीए में अभी काफी सीटें खाली हैं)
 
गुरु गोबिंद सिंह कालेज फॉर वुमन-26
कोर्स---------------सीटें
बीसीए--------------40
एमए सोशोलॉजी------25
एमए इंग्लिश---------25
एमएससी आईटी------20

डीएवी और गुरू गोबिंद-26 में इतनी सीटें खाली

कोर्स----------------------सीटें  
बीसीए----------------------10
बीएससी बायो इंफोरमेटिक्स----50
एमए सोशोलॉजी--------------20
एमबीई-----------------------15
बायो इंफोरमेट्क्सि-------------23
एमएससी फिजिक्स------------6
एमएससी केमिस्ट्री------------10
 
गुरु गोबिंद सिंह कालेज-26
कोर्स---------------------सीटें
एमएससी आईटी------------15
एमएससी गणित-------------20
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी-----20
एमए इकोनॉमिक्स-----------14
एमए इंग्लिश---------------20
बीसीए-------------------30

जीसीजी-42 में इतनी सीटें खाली

कोर्स-----------------------सीटें
एमए साइबर क्राइम--------------15
एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन-------12
एमए इंग्लिश----------------------10
एमए पालिटिकल साइंस---------------13
(बीए में 800 में से 350 सीटों पर 60 फीसदी से अधिक वालों को ही दाखिला मिला)

खाली सीटों पर 15 को काउंसिलिंग
पीयू ने 15 जुलाई तक सभी कोर्स में दाखिले की अनुमति दी है। सरकारी और प्राइवेट कालेजों में पहले चरण का काम लगभग पूरा हो चुका है। ऐसे में अब किसी सीट के खाली होने पर अंतिम काउंसिलिंग 15 जुलाई को होगी। कालेज खाली सीटों के बारे में एक दो दिन पहले नोटिस बोर्ड पर जानकारी देंगे। वेटिंग लिस्ट में शामिल विद्यार्थी लगातार कालेज से खाली सीटों की जानकारी लेते रहें।
विज्ञापन

एसडी में वोकेशनल कोर्स में सीटें खाली

एसडी कालेज-32 में बीए की 475 सीटों पर दाखिला दिया गया है। बुधवार तक बीए में 64.8 फीसदी पर दाखिला हुआ। एडमिशन को-ऑर्डिनेटर डा. सुमंत के अनुसार, अभी बीए की करीब 100 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

उन्होंने बताया इस साल से कालेज में बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स इन रिटेल मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (50 सीटें) और फूड प्रोसेसिंग (50) सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

12वीं पास कोई भी स्टूडेंट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इन कोर्स में दाखिला ले सकता है। अभी भी कोर्स के लिए आवेदन किया जा सकता है। तीन वर्षीय कोर्स की फीस 22 हजार रुपये प्रति वर्ष होगी। यूजीसी की ओर से कालेज को यह नया कोर्स दिया गया है।
 
अब हॉस्टल के लिए कड़ा मुकाबला
कालेज में दाखिले के बाद अब हॉस्टल के लिए मारामारी शुरू हो चुकी है। पहली बार हॉस्टल के लिए सरकारी कालेजों में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। हॉस्टल की पहली मेरिट लिस्ट में 85 फीसदी से अधिक वालों को ही मौका मिला है।

जीसी-11 के चीफ वार्डन डा. हंसराज ने बताया हॉस्टल में सीटों के मुकाबले काफी अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में सभी विभागों के लिए कोटा निर्धारित किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें