फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, कालेजों में बढ़ सकती हैं सीटें

Sun, 13 Jul 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू से संबद्ध चंडीगढ़ के कालेजों में दाखिले से वंचित रह गए सैकड़ों विद्यार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। शनिवार को पीयू सिंडीकेट की बैठक के दौरान कुछ सदस्यों ने पिछले साल की तरह इस साल भी कालेजों में पांच से दस सीट प्रति यूनिट बढ़ाने को कहा।
विज्ञापन


इस पर कुलपति प्रो. अरुण कुमार ग्रोवर ने डीन कालेज डेवलपमेंट कौंसिल (डीसीडीसी) प्रो. नवल किशोर से कालेजों से फीडबैक लेकर रिपोर्ट देने को कहा कि किस कालेज में किस कोर्स में कितनी सीटें बढ़ाई जा सकती हैं।

अगले महीने की बैठक में होगा फैसला

इस रिपोर्ट के आधार पर अब उम्मीद है कि सिंडीकेट की अगले माह होने वाली बैठक में सीट बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। माना जा रहा है कि विभिन्न कोर्सों में 400 से अधिक सीटें बढ़ सकती हैं।

सीटें बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा बीकॉम, बीबीए या बीसीए जैसे कोर्सों में दाखिला का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को होगा। पिछले तीन साल से सिंडीकेट प्रिंसिपलों की मांग पर इन कोर्सों में सीटें बढ़ा रही है।
विज्ञापन

फैसला होने के बाद होगी काउंसलिंग

अगले माह सिंडीकेट की मंजूरी मिलने के बाद चंडीगढ़ के 11 कालेजों में बीकॉम की अतिरिक्त और रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग होगी।

बीकॉम में पिछले साल की तुलना में इस साल कटऑफ काफी ऊपर जाने से बारहवीं में 80 से 85 फीसदी अंक हासिल करने वाले बहुत से छात्रों को दाखिला नहीं मिल सका है।

कालेज प्रिंसिपल बीकॉम में 5 अतिरिक्त सीट प्रति यूनिट बढ़ाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी तरह से बीबीए और बीसीए में भी पांच सीटें प्रति यूनिट बढ़ने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें