सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन स्थायी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पॉलिटिकल साइंस, म्यूजिक (इंस्ट्रूमेंटल) और हिस्ट्री विभाग में एक-एक स्थायी नियुक्ति होगी।
विज्ञापन जारी होने के 21 दिन के भीतर डीन कॉलेज डेवलेपमेंट पंजाब यूनिवर्सिटी को आवेदन भेजना होगा। एससी-एसटी और विकलांग अभ्यर्थियों को यूजीसी नियमों के तहत कोटा दिया जाएगा। आवेदन संबंधी अन्य जानकारी एसॅडी कॉलेज वेबसाइट पर मिल सकती है।