फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए पीयू की नई पॉलिसी, जानने के लिए पढ़े

Thu, 21 Nov 2013 11:32 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) से एफिलिएटेड करीब 190 कॉलेजों में ग्रेजुएशन स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम को 2014-15 सत्र से लागू करने की तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इससे एफिलिएटेड कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट स्तर पर दाखिले के समय विषयों के चयन में अब कटौती करने की तैयारी है। देश भर की यूनिवर्सिटी में पीयू एफिलिएटेड कॉलेजों में विद्यार्थियों को सबसे अधिक वैकल्पिक विषय चुनने को मिलते हैं।

ऐसे में परीक्षा के दिनों में उत्तर पुस्तिकाएं जांचने में काफी समय लग जाता है, जबकि मूल्यांकन के लिए शिक्षक नहीं मिल पाते हैं। पंजाब और चंडीगढ़ के कॉलेजों में सालों से शिक्षकों की स्थायी भर्ती नहीं की गई है। सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों के पद खाली हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 18 नवंबर को सेमेस्टर सिस्टम को लेकर हुई बैठक में इस पर आम सहमति बन चुकी है। लेकिन, सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के लिए कमेटी ने कई सुझाव दिए है। सूत्रों के अनुसार, सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने में सबसे अधिक दिक्कत मौजूदा लंबे समय तक चलने वाले एग्जामिनेशन सिस्टम को लेकर है।
 
हर हफ्ते होगी सेमेस्टर की रिव्यू मीटिंग
ग्रेजुएशन स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम को लागू करने के लिए पीयू ने पूरी तरह मन बना लिया है। पूरे सिस्टम के इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य जरूरी चीजों पर विचार विमर्श करने के लिए अलग से कमेटी बनाई गई है।

सेमेस्टर सिस्टम की तैयारी के लिए अब हर हफ्ते मंगलवार और शुक्रवार को मीटिंग होगी। इसमें सेमेस्टर सिस्टम से जुड़े सभी आला अधिकारी मौजूद होंगे। रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट हफ्ते में कुलपति को दी जाएगी।

लेट फीस का सिस्टम होगा बंद
सेमेस्टर सिस्टम शुरू होने पर पीयू में रिवेल्यूएशन सिस्टम खत्म करना होगा। अधिकारियों के अनुसार, नए सिस्टम के परीक्षा से तीन दिन पहले तक 20 हजार लेट फीस सिस्टम भी खत्म करना होगा। कमेटी इन मामलों को लेकर भी आगामी मार्च 2014 तक रिपोर्ट तैयार कर कुलपति को भेजेगी।
 
आर्ट्स संकाय में 288 विकल्प
शहर के कॉलेजों में वैकल्पिक विषय को लेकर 250 से अधिक विकल्प अभी विद्यार्थियों को मिलते हैं। विद्यार्थियों को दो अनिवार्य विषयों के अलावा तीन वैकल्पिक विषयों का सेट चुनना होता है।

जीसीजी-11 में बीए प्रथम में तीन विषयों के 288 वैकल्पिक सेट हैं। जीसी-11 में 170, जीसीजी-42 में 325, जीसी-46 में 132 सेट में से विद्यार्थियों को एक सेट चुनने का विकल्प मिलता है।

युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
सेमेस्टर सिस्टम शुरू करने के लिए मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी करनी होगी। इसके लिए ए से डी ग्रुप तक नई भर्ती करनी होगी। ऐसे में आने वाले छह महीनों में पीयू प्रशासन को कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू करनी होगी।
विज्ञापन


सेमेस्टर के शुरू होने से युवाओं के लिए पीयू में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कांट्रेक्ट या डेली वेज पर काम करने वालों को भी सेमेस्टर सिस्टम के बाद रिलीव नहीं किया जा सकेगा। नए सिस्टम से साल भर पढ़ाई और परीक्षाओं का काम जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें