फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा तय, किसमें कितना है दम

Sat, 30 Nov 2013 10:00 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर मैदान पर चल रही स्काउट गाइड रैली में शुक्रवार को जजेस को देश भर के विभिन्न व्यंजनों को चखने का मौका मिला।
विज्ञापन


मौका था स्काउट गाइड के लिए आयोजित फूड प्लाजा प्रतियोगिता का। प्रतियोगिता के तहत विभिन्न प्रांतों से आए स्टूडेंट्स ने अपने पाक कला में जौहर दिखाया।

आज इस रैली का समापन समारोह होगा और विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।

स्टूडेंट्स ने अपने हाथों से विभिन्न व्यंजन बनाकर जजेस के सामने पेश किए। वहीं कैंप फायर प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने नृत्य और गायन के अलावा एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन के सिलचर क्षेत्र के स्काउट गाइड्स ने वहां की फेवरेट डिश ‘सिंजू’ बनाई। ‘सिंजू’ के लिए विशेष प्रकार की बीन बच्चे अपने साथ लेकर आए थे।

इसी तरह जम्मू क्षेत्र के स्टूडेंट्स ने काले चावल की खीर बनाकर जजेस का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। जम्मू क्षेत्र के स्काउट गाइड्स ने सौंफ और मसालों से तैयार की हुई कई डिशेज बनाई।
विज्ञापन


बाकी दूसरे क्षेत्रों के स्काउट गाइड ने भी अपने-अपने क्षेत्र के मशहूर व्यंजन बनाए। वहीं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया।

गुवाहाटी जोन को प्रथम, लखनऊ और चेन्नई क्षेत्र की टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे स्थान पर पटना की टीम रही।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें