फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी परीक्षा केंद्रों का बदलेगा पूरा स्टाफ!

Sat, 30 Nov 2013 09:49 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के दूर-दराज के ऐसे कॉलेज जो दागी होने के बावजूद यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की प्रस्तावित सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन


उनका पूरा अमला बदला जा सकता है। परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति के सूत्रों के अनुसार नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए जो दागी स्कूल परीक्षा केंद्र सूची में शामिल हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
पढ़ें- यूपी बोर्ड का बड़ा फैसला, दागी स्कूल नहीं बनेंगे केंद्र

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए इस साल 149 कॉलेजों में 153 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

प्रस्तावित सूची में पिछले बार के दागी नन्हें सिंह स्मारक इंटर कॉलेज, महेश सिंह सरस्वती, मालती नारायण इंटर कॉलेज, कुंवर आसिफ अली, संजू मियां कॉलेजों के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- यूपी बोर्ड में मनमाने नंबरों का खेल खत्म

इन कॉलेजों में पिछले साल की परीक्षा के दौरान काफी गड़बड़ी की शिकायतें दर्ज की गई थीं। तत्कालीन डीआईओएस उमेश त्रिपाठी ने कई स्कूलों को काली सूची में डालने तथा एफआईआर कराने तक की बात कही थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद ये कॉलेज परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति के सदस्यों के अनुसार स्कूलों की दागी छवि के बावजूद दूसरे विकल्प न होने के कारण इनको परीक्षा केंद्र बनाना पड़ा है।

नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए इन कॉलेजों का पूरा स्टाफ बदलने पर विचार किया जा रहा।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें