फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कमरे में लग रहीं दो-दो क्लासेज

Sun, 10 Nov 2013 02:20 AM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिवेणी नगर स्थित सेंट फ्लोरेंस नाइटेंगल इंटर कॉलेज में केवल नौ कमरों में 15 कक्षाएं चल रही हैं। नर्सरी और इंटर की कक्षाएं एक साथ चलाई जा रही हैं। कॉलेज में प्रयोगशाला तक नहीं है।
विज्ञापन


कॉलेज की स्थिति का खुलासा सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक के औचक निरीक्षण में हुआ। सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक ने मड़ियांव स्थित एसबी मेमोरियल इंटर कॉलेज का भी दौरा किया।

वहां भी कई खामियां मिलीं। उन्होंने दोनों स्कूलों को नोटिस जारी किया है। जवाब न मिलने पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं में सेंट फ्लोरेंस नाइटेंगल समेत सात कॉलेजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस साल भी यह स्कूल बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने के लिए कतार में है।
विज्ञापन


सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने शनिवार को कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नर्सरी से इंटर तक की 15 कक्षाएं केवल नौ कमरे में चलती मिलीं।

कॉलेज बाकी मानकों पर भी खरा नहीं उतरा। विज्ञान की पढ़ाई होने के बावजूद कॉलेज में प्रयोगशाला नहीं मिली। माध्यमिक शिक्षा परिषद के नियमों के अनुसार नर्सरी और माध्यमिक की कक्षाएं अलग-अलग कैंपस में चलनी चाहिए लेकिन कॉलेज में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी।

सभी कक्षाएं एक साथ चल रहीं थीं। असिस्टेंट डीआईओएस जेके वर्मा ने कॉलेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इसके बाद सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक मड़ियांव स्थित एसबी मेमोरियल पब्लिक स्कूल पहुंचे।

कॉलेज में नर्सरी से कक्षा 10 तक की कक्षाएं चलती हैं। कॉलेज में 15 कमरे थे लेकिन प्रयोगशाला नहीं थी। यहां भी नर्सरी से हाईस्कूल तक की कक्षाएं एक साथ चलती मिलीं। इस स्कूल को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें