फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, एचपीयू में पीजी की प्रवेश परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए 12 मई से प्रवेश परीक्षाएं शुरू हो रही है। पहली मर्तबा प्रवेश परीक्षा के लिए मांगे गए ऑनलाइन आवेदन के बाद यह पहली परीक्षा होगी, जिसमें प्रदेश भर के छात्र बैठेंगे।
विज्ञापन


इन परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय सभी तरह के इंतजाम पूरे करने का दावा कर रहा है। सभी प्रवेश परीक्षाओं के लिये छंटनी के बाद पात्र पाये गए सभी छात्रों को रोलनंबर डाक से भेजे जा चुके है।

जिन छात्रों को रोलनंबर प्राप्त न हुये हो, उन्हें परीक्षा के एक दिन पूर्व संबंधित विभाग से डुप्लीकेट रोलनंबर उपलब्ध करवाने की सुविधा देने का दावा भी विवि की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी ने स्‍थापित किए परीक्षा केंद्र

एचपी यूनिवर्सिटी ने 15 से अधिक विभागों में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षाओं के कुछ विषयों के लिए विवि के अलावा भी परीक्षा केंद्र स्थापित किए है।

इनमें हमीरपुर, मंडी और धर्मशाला केंद्र शामिल है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो.एसएस चौहान और कंडक्ट ब्रांच के डिप्टी रजिस्ट्रार सुशील कुमार ने कहा कि प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

विभागों से रोलनंबर भेज दिए गए है, यदि किसी छात्र को रोलनंबर न मिले, तो वे परीक्षा से एक दिन पूर्व संबंधित विभाग डुप्लीकेट रोलनंबर प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन

कब, किस विषय की होंगी परीक्षाएं

एएमसी, एमए, एमएससी मैथ की प्रवेश परीक्षा 12 मई को होगी। एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री की 13 मई, एमए सोशल वर्क, इंग्लिश की 20 मई, एमएससी बॉटनी, ज्यूलॉजी की 16 मई और एलएलबी थ्री ईयर की 17 मई को ली जाएगी।

पीजीडीएमसी, डीएचआरडी, एमएचआरडी की प्रवेश परीक्षा 19 मई, एमए फिजिकल एजुकेशन 20 और 21 मई, एमएड 22 मई, डिप्लोमा इन जीआईएस 22 मई, एमबीई 17 मई और एमसीए की प्रवेश परीक्षा 20 मई को होगी।

कुछ विभागों की प्रवेश परीक्षा के लिए हमीरपुर कालेज में एमसी, एमएससी बॉटनी, ज्यूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मंडी में एसएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री और ज्यूलॉजी, धर्मशाला में एमएससी फिकिक्स केमिस्ट्री, ज्योलॉजी, बॉटनी, एलएलबी थ्री ईयर कोर्स और एमसीए के लिये परीक्षा केंद्र स्थापित किये गए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें