फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता ने दी मोदी को धमकी, 'दिल्ली में होती तो जेल भेज देती'

विज्ञापन
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखे वार किए और कहा कि यह डर से सिमट गई है और इसमें भाजपा के खिलाफ कदम उठाने का साहस नहीं है। ममता ने कहा कि अगर केंद्र में उनका शासन होता तो वह नरेंद्र मोदी को जेल भेज देतीं।
विज्ञापन


मुर्शिदाबाद जिले की एक चुनावी रैली में ममता ने कहा कि कांग्रेस में दम नहीं है। यह डर से सिमटी हुई पार्टी बन कर रह गई है। यह पार्टी सिर्फ दोस्ताना मैच और मैच फैक्सिंग में व्यस्त है। इसकी ओर से मोदी के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा गया है।

हमलावर होतीं ममता बनर्जी

कांग्रेस, सिर से लेकर पांव तक नरेंद्र मोदी के प्रेम में डूबी हुई है। अगर कांग्रेस की जगह दिल्ली में उनका शासन होता तो वह मोदी की कमर में रस्सी बांध कर उन्हें जेल भेज देतीं।

उन्होंने बांग्लादेशियों को 16 मई के बाद वापस भेजने के मामले में मोदी के बयान के खिलाफ खुल कर टिप्पणी की।

ममता ने कहा कि अगर कांग्रेस शुरू में ही भाजपा पर दबाव बनाती तो उसमें इतना बढ़-चढ़ कर बोलने की हिम्मत नहीं होती। ऐसा माहौल बनाने की कोशिश हो रही है जैसे मोदी पीएम बन चुके हों।
विज्ञापन

माकपा पर भी हमलावर रुख

यानी बच्चे के जन्म के पहले ही उसकी शादी की तारीख तय हो चुकी है। यह भी तय हो चुका है कि कौन दूल्हा होगा और कौन दुल्हन। उन्होंने माकपा और भाजपा पर हमले करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है।

जबकि भाजपा दंगे कराती है। माकपा को बंगाल को बरबाद करने का श्रेय जाता है। दरअसल भाजपा के उदय के लिए कांग्रेस और माकपा जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें