फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्घि के खिलाफ 16 को प्रदर्शन करेगी एसएफआई

Sat, 14 Jun 2014 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश विश्वविद्यालय के आर्थिक संकट को दूर करने के लिए फीस बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार करने को गठित रिसोर्स मोबलाइजेशन कमेटी की 16 जून को विवि में बैठक होगी।
विज्ञापन


एसएफआई की राज्य कमेटी ने भी फीस बढ़ोतरी के विरोध में 16 जून को ही विश्वविद्यालय सहित सभी कालेजों में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सरवाल ने बताया कि इसी बैठक में फीस बढ़ोतरी के तैयार प्रारूप को अंतिम रूप देकर 24 जून को होने वाली ईसी की बैठक में मंजूरी के लिए भेजा जाना है।

इसलिए एसएफआई लगातार फीस बढ़ोतरी का विरोध करती रही है और आम छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के खिलाफ है।

फीस बढ़ाई तो होगा उग्र आंदोलन

उन्होंने चेताया कि बावजूद इसके यदि प्रस्ताव को लाकर फीस बढ़ाने का प्रयास किया तो यही आंदोलन और उग्र किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक विवि के संकट को दूर करने को छात्रों की जेब पर डाका डालने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


एकमुश्त फीसों को कई गुणा बढ़ाया जा रहा है। इसके कारण आम छात्र से उच्च शिक्षा दूर हो जाएगी। उन्होंने आम छात्रों से उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की विवि की मुहिम का डटकर विरोध करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें