फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोत्सव में प्रतियोगियों ने जीता अभिनय से दिल

Mon, 28 Oct 2013 11:13 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में आयोजित संस्कृत युवा महोत्सव का तीसरा दिन अभिनय और नृत्य के नाम रहा।
विज्ञापन


परिसर में ‘एकपात्राभिनय (मोनो-एक्टिंग)’ और ‘शास्त्रीय नृत्य’ की प्रतिस्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं की प्रतिभा देखने को मिली।

देश के 11 परिसरों से आए विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में जब अपनी प्रस्तुतियां बिखेरनी शुरू की तो धीरे-धीरे वातावरण में गंभीरता आने लगी।

छात्रों ने संस्कृत में लिखे नाटकों में बेहतरीन अभिनय और राज्यों की शास्त्रीय विविधताओं को मनमोहक नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया।

पढ़ें-12 साल वालों को न, 23 साल वाले को हां

निर्णायक मंडल में भातखंडे संगीत समविश्वविद्यालय की डॉ. कुमकुम धर, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के डॉ. विजय सिंह और डॉ. प्रेमचंद्र होमवल्द शामिल रहे।

नृत्य स्पर्धा में गुरुवायूर परिसर केरल की छात्रा मेधा एस. राज प्रथम, भोपाल परिसर की कल्याणी फगरे द्वितीय तथा सदाशिव परिसर, पुरी (उड़ीसा) की छात्रा शारदा भारती तीसरे पायदान पर रहीं।

पढ़ें-इग्नू में करनी है पढ़ाई, तो पढ़ें ये खबर

वहीं ‘एकपात्राभिनय’ स्पर्धा में राजीव गांधी परिसर, श्रृंगेरी (कर्नाटक) के छात्र मंजुनाथ भट्ट पहले, रणवीर परिसर जम्मू के पुरुषोत्तम दास दूसरे और गुरुवायूर-परिसर केरल के छात्र अनिल एल तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, राजा मानसिंह संगीत कला विश्वविद्यालय ग्वालियर के प्रो. कमल वशिष्ठ व संगीत नाटक अकादमी के तरूणराज शामिल हरे।
विज्ञापन


इन्होंने भी जीता पुरस्कार
संगणक (कम्प्यूटर) प्रतियोगिता में केरल का श्रृंगेरी परिसर प्रथम स्थान पर, जम्मू परिसर द्वितीय व भोपाल परिसर, तृतीय स्थान पर रहे।

ऐसे ही वाद विवाद प्रतियोगिता में विषय के पक्ष में बोलने के लिए सुशांत शर्मा, आर. श्रेयस प्रसन्न व राम प्रकाश शुक्ल और विपक्ष में बोलने के लिए उमा महेश्वर, रोहित उपाध्याय व शरत् मित्रन क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।

कैंपस की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें