फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्व सीटों पर होगी अब ओलंपियाड में एंट्री

Mon, 02 Dec 2013 10:54 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेशनल स्तर पर स्कूली होनहारों की हर साल होने वाली ओलंपियाड में अब चंडीगढ़ के होनहारों की राह मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन


नेशनल ओलंपियाड में अब काबलियत से अधिक सीटों की रिजर्वेशन के आधार पर एंट्री मिलेगी। हर साल स्कूलों में 11वीं और 12वीं स्तर पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स टीचर्स एसोसिएशन(आईएपीटी) द्वारा केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायो, एस्ट्रोनॉमी और जूनियर साइंस की रीजनल और नेशनल राउंड पर प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

नेशनल स्तर पर जाने वाले विद्यार्थियों को इंटरनेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए मुंबई स्थित होमी भाभा सेंटर में करीब दो हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार, पहले नेशनल राउंड के लिए मेरिट की कट ऑफ निर्धारित होती थी, लेकिन 2013 से सभी राज्यों के लिए सीटें निर्धारित कर दी हैं।

चंडीगढ़ के लिए केमिस्ट्री की 6 सीटें जबकि, हरियाणा 6, पंजाब 7, आंध्र प्रदेश 49, दिल्ली 16, कर्नाटक 22, राजस्थान को 43 सीटें दी हैं।

अभी तक नेशनल राउंड में हर साल शहर से 20 से 25 स्टूडेंट जाते थे, लेकिन अब सिर्फ केमिस्ट्री में 6, फिजिक्स में 5, बायो में2, एस्ट्रोनॉमी 2 और जूनियर साइंस में 1 विद्यार्थी का ही चुनाव होगा।  
 
नेशनल राउंड के लिए देश भर से 300 का होता है चयन
हर साल 6 विषयों के नेशनल और इंटरनेशनल ओलंपियाड के लिए हर विषय के लिए नेशनल राउंड के लिए 300 से 317 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।

जानकारी अनुसार, देश भर के 35 राज्यों और यूटी को मिलकार फिजिक्स की 311, केमिस्ट्री की 310, बायो की 311, एस्ट्रोनॉमी 316 और जूनियर साइंस के लिए 317 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है।

फाइनल राउंड के लिए सिर्फ 30 से 35 विद्यार्थियों को मुंबई स्थित होमी भाभा रिसर्च सेंटर में ट्रेनिंग दी जाती है। टॉप 5 से 6 विद्यार्थियों को इंटरनेशनल स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है।

गणित विषय की पहले दो स्टेज की परीक्षा चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित की जाती है। चंडीगढ़ से सभी विषयों के लिए पहले राउंड में 1500 के करीब विद्यार्थी अपीयर होते हैं।

किस राज्य के लिए कितनी सीटें आवंटित
राज्य का नाम--------------फिजिक्स----------केमिस्ट्री--------बायो-------एस्ट्रोनॉमी------जूनियर साइंस
चंडीगढ़------------------------5-----------------6--------------2-----------2-----------------1
हरियाणा-----------------------6----------------6--------------6-----------5-----------------6
पंजाब--------------------------7---------------9---------------7-----------2-----------------3
हिमाचल-----------------------1----------------2---------------2-----------1-----------------1
दिल्ली-------------------------16--------------14--------------9-----------13---------------14
राजस्थान---------------------43--------------47--------------53---------42---------------22
जम्मू एंड कश्मीर-------------1-----------------1---------------3-----------1-----------------2    
महाराष्ट्र-----------------------48---------------48-------------67----------49---------------35            

ओलंपियाड में चमके चंडीगढ़ के होनहार
पिछले 5 सालों से इंटरनेशनल ओलंपियाड में चंडीगढ़ का एक पदक तो आ ही जाता है। डा. संगीता खन्ना बताती हैं कि नेशनल राउंड में पिछले चार सालों में 20 से 25 स्टूडेंट का चयन हो जाता है।

केमिस्ट्री ओलंपियाड में 2008 में अनुपम देव गोयल ने हंगरी में केमिस्ट्री में कास्य पदक जीता। 2010 में हिमांशु गुप्ता और 2011 में कुणाल चावला केमिस्ट्री ओलंपियाड के नेशनल फाइनल राउंड में जगह बना चुके हैं।

2011 में बिजोय शर्मा, 2012 में सुमेघा गर्ग और 2013 में अभिजीत लावण्या फिजिक्स में मेडल पा चुके हैं। अभिजीत 2006 में रघु महाजन के बाद सभी चार ओलंपियाड का नेशनल राउंड क्लीयर करके नया रिकार्ड बनाया था।
 
एनटीएसई में चंडीगढ़ की सिर्फ 11 सीटें  
दसवीं स्तर पर नेशनल टेलेंट सर्च एग्जामिनेशन (एनटीएसई) में भी चंडीगढ़ के होनहारों के लिए काफी भेदभाव होता है। शहर में 80 प्राइवेट और 110 सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए एनटीएसई की सिर्फ 11 सीटें निर्धारित हैं।

एसआईई डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र दहिया कहते हैं कि विद्यार्थियों के मुकाबले शहर को एनटीएसई की कम सीटें मिली हैं। सीटें बढ़ाने के लिए सीबीएसई की चिट्ठी लिखी जाएगी।
विज्ञापन


इंटरनेशनल स्तर पर स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में सीटों की रिजर्वेशन करना गलत है। चंडीगढ़ में साथ लगते राज्यों के होनहार स्टूडेंट भी पढ़ने आते हैं। ओलंपियाड के लिए रीजनल स्तर पर सीटें निर्धारित नहीं होनी चाहिए। चंडीगढ़ में पढ़ने वालों के लिए यह गलत फैसला है।
-डॉ. संगीता खन्ना, डायरेक्टर एंड हेड केमिस्ट्री कोचिंग सर्किल सेक्टर-24 चंडीगढ़

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें