पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के रिसर्च स्कॉलर मोहम्मद सोहिल कैप टाउन साउथ अफ्रीका में शोधपत्र पेश करेंगे।
सोहिल एप्लीकेशन ऑफ इंफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड राइट टू सर्विस ...थीम पर अपना शोध पत्र पेश करेंगे। सेमिनार 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक होगी। दुनिया भर से 150 शोधकर्ता सेमिनार में अपने शोधपत्र पेश करेंगे।
उधर, पंजाब यूनिवर्सिटी में 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार, इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इंटरडिसिलप्लीनरी एरिया विद केमिकल साइंस 2013 में देश विदेश से काफी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे।
फ्रांस से प्रो.एमपी पिलेनी और मोहाली स्थित आईआईएसईआर के प्रो. एन सत्यमूर्ति भी लेक्चर देंगे।