फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनदीप और तरुवर कोहली ने जमाया शतक

Tue, 29 Oct 2013 09:57 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनदीप सिंह और तरुवर कोहली के शतकों की बदौलत पंजाब की टीम दूसरे दिन खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 306 रन बनाकर मजूबत स्थिति में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


ओडिशा ने अपनी पहली पारी में 205 रन बनाए हैं। इस तरह पंजाब को सोमवार को पहली पारी में 101 रनों की बढ़त मिल गई।

चार दिवसीय रणजी ट्राफी के दूसरे दिन पंजाब ने अपने बिना विकेट खोए 11 रनों से आगे खेलना शुरू किया। टीम का स्कोर अभी 43 पहुंचा था कि तभी सलामी बल्लेबाज जीवनजोत सिंह 18 के निजी स्कोर पर गेंदबाज दीपक बहेरा का शिकार बने।

उसके बाद नए बल्लेबाज तरुवर कोहली मैदान पर पहुंचे और स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। दूसरे छोर पर रविइंदर सिंह 50 रन बनाकर गेंदबाज धीरज का शिकार बने।

उस समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 86 रन था। इसके बाद नए बल्लेबाज मनदीप सिंह ने आते ही अपने आक्रामक तेवर दिखा दिए।

दूसरे छोर पर उनका साथ निभा रहे तरुवर कोहली को 18 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला। उनकी कैच ओडिशा के खिलाड़ी लपक नही पाए। इसी बीच दोनों अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने ओडिशा कमजोर गेंदबाजों को निशाना बनाया। पहले मनदीप और बाद में तरुवर ने शतक पूरा किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तरुवर कोहली 15 चौकों ओर 1 छक्के की मदद से 109 रन पर खेल रहे थे।

मनदीप सिंह 14 चौकौ और 1 छक्के की मदद से 116 नाबाद रन बना चुके हैं। दोनों के बीच अभी तक 220 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें