अब लेक्चरर को रिवर्ट नहीं किया जाएगा। ये आश्वासन पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने गवर्नमेंट लेक्चरर यूनियन के एक दल को दिया। यूनियन लीडर शिक्षामंत्री से मिलने गए थे।
दल की अगुवाई यूनियन के सूबा प्रधान हाकम सिंह, इकबाल सिंह व जसबीर सिंह गोसल ने की। इस मौके उन्होंने लेक्चरर को रिवर्ट करने का मुद्दा शिक्षामंत्री के समक्ष उठाया।
शिक्षामंत्री ने लेक्चरर के दल को भरोसा दिया कि लेक्चरर को रिवर्ट नहीं किया जाएगा। इस संबंधी ठोस फैसला लिया जाएगा।
यूनियन के प्रधान हाकम सिंह ने बताया कि शिक्षामंत्री ने लेक्चरर की गिनती के हिसाब से कोटा बढ़ाने का भरोसा दिया। मंत्री ने साफ किया है कि अगली कैबिनेट मीटिंग में कोटे को ठीक कर दिया जाएगा।
कोटा बढ़ाने से किसी को भी टीचर को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। बल्कि सही हिसाब से लोगों को फायदा मिल पाएगा। वहीं, यूनियन के महासचिव सुखदेव सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री ने टीचरों की मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया तो टीचर संघर्ष करेंगे।