फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 पदों पर सीधी भर्ती, जल्दी कीजिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत की खबर है। नामी निजी कंपनी 31 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय नादौन में इंटरव्यू लेने आ रही है। आप भी इस साक्षात्कार में शामिल होकर नौकरी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार इच्छुक युवा सुबह दस बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंच जाएं। यह जानकारी कार्यालय प्रभारी संजीव धीमान ने दी। उन्होंने बताया कि ग्रेटिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जीरकपुर (चंडीगढ़) की कंपनी फिटर, मेकेनिकल, प्लंबर के 100 तथा वेल्डर के 80 पद भरेगी।

इसके लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों को कंपनी में अच्छे वेतन पर नौकरी दी जाएगी।

ये योग्यताएं होना जरूरी

आवेदकों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास तथा आईटीआई रखी गई है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। कंपनी ने वेल्डर के लिए छह हजार तथा फिटर, मेकेनिकल और प्लंबर के लिए पांच हजार आठ सौ रुपये वेतनमान रखा है।

इच्छुक युवा 31 जनवरी को सुबह 10 बजे से पूर्व उप रोजगार कार्यालय नादौन में जरूरी दस्तावेजों सहित पहुंच जाएं। कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को पत्र जारी कर दिए गए हैं।

जिन आवेदकों को कार्यालय से पत्र प्राप्त नहीं हुआ है और जो प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हों, वे साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

वन रक्षकों के पदों के लिए भी मौका

वहीं वन विभाग वनरक्षकों के कुल 220 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वे सात फरवरी तक आवदेन कर सकते हैं।

जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों के उम्‍मीदवारों के लिए आवदेन करने की अंतिम तारीख 22 फरवरी 2015 है। ये फॉर्म बुक विक्रेताओं से हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा वन विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।

आयु सीमा 18-30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से +2 की परीक्षा पास की हो।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती पर रखी मांग

वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को स्थानीय युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें युवाओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सामान्य वर्ग में पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा की छूट मांगी।

युवा इशान राव, नवीन ठाकुर, अनुज शर्मा, योगेश कुमार, सौरभ, प्रदीप कुमार, सानिया खान, रिजवाना, कनिका, मानसी आदि ने मांग करते हुए कहा कि राज्य सरकार को प्रदेश में युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी को देखते हुए पुलिस भर्ती के सामान्य वर्ग में आयु सीमा 26 वर्ष करनी चाहिए।

ताकि बेरोजगार युवा पुलिस भर्ती में शामिल हो सकें। जबकि सरकार ने भर्ती में आयु सीमा को 23 वर्ष निश्चित किया है जो कि युवाओं के साथ अन्याय है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें