हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने पोस्ट कोड नंबर 404 में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। इन पदों के लिए हाल ही में आवेदन मांगे गए थे।
अवर सचिव उत्तम पटियाल ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह दसे बजे से दोपहर बारह बजे तक प्रदेश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में क्लर्क के पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा होगी।
अभ्यर्थियों को रोलनंबर जारी कर दिए गए हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को रोलनंबर नहीं मिलता है तो चयन बोर्ड की वेबसाइट से ब्योरा हासिल कर उसका प्रिंट आउट ले सकता है।
इस पर अपना पासपोर्ट साइज का फोटा और नवीनतम पहचान पत्र की छाया प्रति संलगभन करनी होगी। इसके अलावा बोर्ड के दूरभाष नंबर 01972-221841, 222204, 221840 पर संपर्क कर सकते हैं।