फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT रिजल्ट: टॉप लॉ कॉलेजों में होगी इनकी एंट्री

Mon, 02 Jun 2014 01:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के नामी विधि संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का परिणाम जारी हो गया। दून निवासी कौस्तुभ चतुर्वेदी ने 26वीं रैंक हासिल कर मान बढ़ाया। क्लैट में इस बार उत्तराखंड के दस छात्रों ने शीर्ष-500 में जगह बनाई है।
विज्ञापन


क्लैट की परीक्षा में सरलता का स्तर रिजल्ट में कठिनता के तौर पर बनकर उभरा। गत वर्षों की तुलना में इस बार मुश्किल मुकाबला रहा।

दून के डालनवाला निवासी कौस्तुभ को सीधे एनएलएसआईयू बैंगलोर का टिकट मिला है। दून के ही आरुष पांडे ने देशभर में 40वीं, ऐश्वर्या जोशी ने 108वीं रैंक प्राप्त की है।

इनके अलावा कार्तिक ने 128वीं, रुद्राक्षी जोशी ने 286, ऋषभ नौटियाल ने 298, शिखर सिंह नेगी ने 417 और शुभम डिमरी ने 400वीं रैंक हासिल की है।

ये है टॉप लॉ कॉलेजों की रैंकिंग

कॅरियर लांचर के निदेशक अमित मित्तल ने बताया कि गत वर्षों की तुलना में इस बार परिणाम काफी अच्छा रहा है। छात्रों के लिए विधि संस्थानों की क्रमवार प्राथमिकता में बैंगलोर पहले नंबर पर आता है।

इसके बाद हैदराबाद, कलकत्ता, जोधपुर, भोपाल, गांधीनगर, रायपुर, लखनऊ, पटना, पटियाला, उड़ीसा, कोच्चि, गुवाहाटी और रांची आता है।

बता दें कि 14 नेशनल लॉ स्कूलों की 1600 सीटों के लिए देशभर के 35 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी। काउंसिलिंग में इस बार हर श्रेणी के शीर्ष 2500 छात्रों को बुलाया जाएगा।

अपेक्षाओं से ऊपर रही कट ऑफ

विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार क्लैट की कट ऑफ बेहद मुश्किल रही। गत वर्ष 143.5 अंक पाकर दून की भुवन्या विजय की आल इंडिया रैंकिंग 14 थी, लेकिन इस बार 161.5 लाने के बावजूद कौस्तुभ चतुर्वेदी की रैंक 26 है।

अमित मित्तल ने बताया कि पेपर आसान था लेकिन कट ऑफ की ऐसी उम्मीद नहीं थी। इस बार प्रतियोगिता कड़ी होने की वजह से छात्रों को भारी कट ऑफ से गुजरना पड़ा है।

पहले 110 तक के स्कोर पर 1200 तक छात्र आते थे लेकिन इस 110 पर 3500 तक छात्र आए हैं।
विज्ञापन

कॅरियर लांचर फिर चमका

क्लैट कोचिंग संस्थान कॅरियर लांचर ने फिर अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। क्लैट के टॉप 500 में आने वाले छात्र-छात्राओं में ज्यादातर कॅरियर लांचर के ही हैं।

संस्थान के निदेशक अमित मित्तल का कहना है कि गत वर्ष 14 रैंक वाली छात्रा भुवन्या विजय के बाद यह नई कामयाबी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें