फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही रैगिंग, सीनियर्स ने जूनियर्स को धमकाया

Fri, 13 Sep 2013 09:02 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के हीवेट पॉलीटेक्निक में रैगिंग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार को भी कॉलेज के दो जूनियर्स को सीनियर्स ने शिकार बनाया।
विज्ञापन


दोपहर में कैंपस के बाहर निकले दो जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की गई। जूनियर्स में इतना खौफ है कि वे शिकायत करने भी सामने नहीं आ रहे। उधर, कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में लगा हुआ है।
हीवेट पॉलीटेक्निक में दो शिफ्ट में क्लासेज चलती हैं। पहली शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे और दूसरी शाम करीब आठ बजे खत्म होती है।

जूनियर छात्रों की मानें तो बृहस्पतिवार दोपहर फर्स्ट शिफ्ट खत्म होने के बाद दो छात्र कैंपस के बाहर स्थित चौराहे पर चाय पीने गए। इसी दौरान करीब पांच सीनियर्स ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


थर्ड बटन पोजिशन में न होने के कारण एक जूनियर को थप्पड़ मारा जबकि दूसरे को वहां से भगा दिया। इसके अलावा सीनियर्स के सभी निर्देशों का पालन करने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन


जूनियर छात्रों की मानें तो सीनियर्स की ओर से लगातार उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उधर, कॉलेज प्रशासन रैगिंग के मामलों को दबाने में लगा है। प्रिंसिपल विनोद कुमार ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी नहीं है।

वे शुक्रवार को खुद हॉस्टल में जाकर छात्रों से इस संबंध में पूछेंगे। उन्हें एलबम दिखाकर सीनियर्स की पहचान भी कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें